फोकस हिमाचल । शिमला
हिमाचल प्रदेश के पद्मश्री डाॅ. उमेश भारती को विश्व के सबसे बड़े स्वास्थ्य संगठन WHO डब्ल्यूएचओ ने सर्प दंश के नियंत्रण और राेकथाम के रणनीतिक विशेषज्ञ के पैनल में शामिल किया है। बता दें कि डाॅ. भारती शिमला में स्वास्थ्य विभाग के परिमहल में राज्य महामारी विशेषज्ञ के पद पर हैं। 2019 में राष्ट्रपति रामनाथ काेविंद ने उन्हें विश्व में रैबीज के सस्ते इलाज के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया था।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने डाॅ. भारती काे पत्र जारी करते हुए कहा कि वह समय समय पर अपनी विभिन्न परियाेजनाओं में उनकी सहायता लेगा। डाॅ. भारती सर्पदंश पर भारत सरकार की गाइडलाइन कंसल्टेशन का भी हिस्सा रहे हैं।
आईसीएमआर ने हाल ही में डाॅ. भारती और उनकी शाेध टीम के लिए सर्पदंश से हाेने वाली माैताें का सर्वे करने के लिए 7 कराेड़ रुपए की लागत का एक प्राेजेक्ट मंजूर किया है। इस सर्वे में उनकी टीम आठ राज्याें में 12 कराेड़ लाेगाें का सर्पदंश से हाेने वाली माैताें, अपंगता और इलाज पर हाेने वाले खर्चे का सर्वे करेगा।
पिछले तीन वर्ष से डाॅ. भारती वन विभाग से मिल कर हिमाचल में सांपाें का सर्वे और उनके जहर पर प्रयाेग कर रहे हैं ताकि सर्पदंश के इलाज में उचित बदलाव लाया जा सके। उन्हाेंने बताया कि देश में हर साल करीब 50 हजार लाेग सर्पदंश से मरते हैं।